सिंघिया: सिंघिया प्रखंड में खाद की कमी से किसान परेशान, विकास पदाधिकारी को दिया आवेदन
गेहूं, मक्का, सरसों समेत विभिन्न फसल लगाने के लिए किसान खेत तैयार कर खाद के लिए भटक रहे। सिंघिया स्थित इफको खाद केंद्र पर किसानों को खाद नहीं मिलने से काफी परेशानी हो रही है। शुक्रवार के दिन प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन को आवेदन दिया है। समय करीब 2:00 बजे किसानों ने बताया कि वह कई घंटे लाइन में खड़े रहकर लौट जाते हैं लेकिन उन्हें खाद नहीं मिला।