सिंघिया: सिंघिया प्रखंड मुख्यालय पर 17 पैक्स अध्यक्ष और 187 प्रबंध कार्य समिति के लिए नामांकन शुरू हुए
सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में 17 पैक्स अध्यक्ष व 187 प्रबंध कार्य समिति के लिए 1 दिसंबर को मतदान होगा। पैक्स चुनाव को लेकर रविवार की सुबह 10:00 बजे से नामांकन की प्रक्रिया प्रखंड मुख्यालय पर शुरू हो गई। विभिन्न पद के लिए प्रत्याशियों ने किया नामांकन पर्चा दाखिल। नामांकन की प्रक्रिया रविवार से शुरू होकर मंगलवार को समाप्त होगी।