सिंघिया: प्रखंड मुख्यालय में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण हुई संपन्न
सिंघिया प्रखंड के 14 पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर मंगलवार के दिन नामांकन की प्रक्रिया संपन्न। मंगलवार के दिन भी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सदस्य व अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। मंगलवार के दिन समय करीब 5:00 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।