सिंघिया: सिंघिया के इफको खाद केंद्र पर खाद वितरण में अनियमितता का आरोप, किसानों ने किया हंगामा, पुलिस पहुंची
रवि फसल बुवाई को लेकर रासायनिक खाद के लिए किसान परेशान है। फसल बुवाई के समय खाद की समस्या को लेकर फसल बुवाई प्रभावित हो रहा। बुधवार के दिन समय करीब 1:00 बजे सिंघिया स्थित इफको खाद केंद्र पर किसानों नेअनियमितता का आरोप लगाकर किसानों ने हंगामा किया सूचना पर पहुंची सिंघिया पुलिस। किसानों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष फसल बूवाई के समय खाद की किल्लत होती है।