सिंघिया: सिंघिया बाजार में युवक ने एसआई पर गाली-गलौज का आरोप लगाया, वीडियो हुआ वायरल
सिंघिया बाजार में बीती रात एस आई रजनीश कुमार थाना में प्राप्त एक आवेदन के आलोक में मामले की जांच में पहुंचे थे। इसी दौरान युवक ने एस आई पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया है।एस आई और युवक के बीच हो रहे विवाद को लेकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुरुवार की सुबह समय करीब 9 बजे से वीडियो वायरल हो रहा।