कहरा: सदर थाना की पुलिस ने ब्लॉक रोड में छापेमारी कर प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप के साथ कारोबारी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Kahara, Saharsa | Jan 11, 2024 सदर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर ब्लॉक रोड स्थित न्यू सरदार ट्रांसपोर्ट गोदाम के पास छापेमारी कर ई रिक्शा पर लदे 10 कार्टन प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप को बरामद करते हुए एक कारोबारी मंटुन कुमार को गिरफ्तार किया। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बरामद कफ सिरप की मात्रा 100 लीटर के करीब है। अपर थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने कार्रवाई की पुष्टि किया।