कहरा: CTE सहरसा में जारी नव चयनित विद्यालय अध्यापक का 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में आज विद्यालय प्रबंधन को लेकर दी गई जानकारी
Kahara, Saharsa | Jan 11, 2024 अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय में बीपीएससी टीआरई 2 द्वारा नवचयनित विद्यालय अध्यापक का चल रहे 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में आज विद्यालय प्रबंधन को लेकर जानकारी दी गई।प्रशिक्षक किरण कुमारी के अनुसार,आज के प्रशिक्षण में विद्यालय प्रबंधन के तहत विद्यालय की साफ सफाई,बच्चों का पाठ योजना,बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार,शिक्षकों का आपसी समन्वय,बच्चों व शिक्षकों की नियमित उपस्थिति को लेकर जानकारी दी गई।