कहरा: ढोली मे नवजात एवं गर्ववती महिलाओं को टीकाकरण करने पहुँचे एएनएम का ग्रामीणों ने किया विरोध, टीकाकरण हुआ बाधित
Kahara, Saharsa | Jan 11, 2024 चैनपुर पंचायत के ढोली वार्ड 16 मे टीकाकरण करने लिए पहुँची एएनएम को ग्रामीण का आक्रोश झेलना पड़ा। ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के आने पर ही टीकाकरण करवाने की बात कही। फर्जी तरीके से आशा की बहाली करने का भी ग्रामीणों ने आरोप लगाया।