कहरा: सहरसा उत्पाद पुलिस ने शराब के साथ एक कारोबारी एवं नौ शराबी को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशकर अग्रतर कार्रवाई में जुटी
Kahara, Saharsa | Jan 11, 2024 यह सहरसा उत्पाद थाना है जहां गिरफ्तार शराब कारोबारी एवं शराबी को कोर्ट भेजा जा रहा है जहाँ न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में पेशकर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।मौके पर उत्पाद अधीक्षक राजकिशोर सिंह ने कहा कि उत्पाद पुलिस शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है इसी कड़ी में उत्पाद पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर शराब के साथ 1 कारोबारी एवं 9 शराबी को गिरफ्तार किया