कहरा: डीएम द्वारा मंडलकारा का किया गया औचक निरीक्षण, जेल अधीक्षक को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
Kahara, Saharsa | Jan 11, 2024 जिलाधिकारी वैभव चौधरी द्वारा मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया गया। जेल अधीक्षक अमित कुमार ने जिलाधिकारी को जेल परिसर में अवस्थित सभी वार्डों, मूलभूत संरचनाओं व सुविधाओं के साथ-साथ आवासित बंदियों की जानकारी दी। जेल अधीक्षक ने बताया जेल में बंदियों की आवासन क्षमता 557 की है जिसके विरुद्ध कुल 897 बंदी अभी आवासित हैं।