मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को जीरन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कलेक्टर श्री चंद्रा ने अस्पताल परिसर, ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण केंद्र, प्रयोगशाला, आयुष्मान कार्ड एवं जन आरोग्य से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा मरीजों की सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एसडीएम श्री पराग जैन, सीएमएचओ डॉ. डी. प्रसाद, बीएमओ डॉ विजय भारती सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#GoodGovernance
#MukhymantriJanVishwasAbhiyan
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#Neemuch
#नीमच
2 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026