कलेक्टर श्री Himanshu Chandra की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान, मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर सहित विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निम्नानुसार निर्देश दिए- सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक विभाग प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों का निराकरण करे।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम जावद श्री संजीव साहू, एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मयूरी जोक, श्रीमती श्रुति भयडीया, श्री चंद्र सिंह धार्वे सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#TL
#Neemuch
#नीमच