फुलवारी: फुलवारी शरीफ गोलंबर पर BPSC अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई का पुतला फूंका गया
Phulwari, Patna | Dec 27, 2024 BPSC अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज करने के विरोध में फुलवारी शरीफ गोलंबर पर शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे BPSC अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई का पुतला दहन किया गया। मौके पर परमार रवि मनुभाई से इस्तीफे की भी मांग की गई। बता दें कि BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर BPSC अभ्यर्थी सत्याग्रह पर बैठे हुए हैं।