फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया
Phulwari, Patna | Dec 27, 2024 देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह 10:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह का जाना दुखद है। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करे।