फुलवारी: फुलवारी शरीफ में प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन में वादा निभाओ अभियान के तहत महाधरना का आयोजन
Phulwari, Patna | Dec 27, 2024 फुलवारी शरीफ स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन फुलवारी शरीफ में वादा निभाओ अभियान के तहत शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे महाधरना का आयोजन किया गया। स्थानीय प्रखंड सचिव गुरुदेव दास के नेतृत्व में महाधरना का आयोजन किया गया। मौके पर भाकपा माले सचिव भी मौजूद रहे। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने अंचल कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों से अपना वादा निभाने की मांग की।