फुलवारी: राजद विधायक भाई बीरेंद्र: राजनीति में कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता
Phulwari, Patna | Dec 26, 2024 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फिर से इंडिया गठबंधन में जाने के सवाल पर राजद विधायक भाई बीरेंद्र ने गुरुवार शाम करीब 6:00 बजे कहा कि राजनीति में कोई किसी का ना तो परमानेंट दोस्त होता है और ना ही परमानेंट दुश्मन होता है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में फिर से खेला हो सकता है।