फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कांग्रेस से सवाल किया, बाबासाहेब को भारत रत्न क्यों नहीं दिया गया?
Phulwari, Patna | Dec 26, 2024 केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस से यह सवाल पूछा की जब इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को भारत रत्न मिला, तो आखिर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को कांग्रेस ने अपने शासनकाल में भारत रत्न क्यों नहीं दिया। मौके पर उन्होंने विपक्ष को मुद्दा विहीन भी बताया है।