नैनवां: देई थाना पुलिस ने अगस्त में 60 पव्वे देशी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
Nainwa, Bundi | Feb 10, 2025 देई थाना पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि डेलपुरा रोड पर मुखबीर की सूचना पर बामनगांव निवासी लोकेश उर्फ किरोडी पुत्र सोजीलाल के पास एक प्लास्टिक कट्टे से 60 पव्वें देशी सादा मदिरा के मिले। आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध शराब जब्त कर ली गई है।