नैनवां: एनएच 148 डी पर रजलावता गाँव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
Nainwa, Bundi | Feb 8, 2025 एनएच148 डी पर शनिवार को राजलावता के पास दो बाइकों की भिड़ंतमें दोनों बाइकों पर सवार तीन जने टोंक निवासी हरिराम, हुकुमपुरा निवासी गणेश व अलीगढ़ निवासी राजा सैनी घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया सूचना पर नैनवा पुलिस ने अस्पताल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।