नैनवां: रामगढ़ टाइगर रिजर्व के झरबन्धा प्रतिबद्ध क्षेत्र में अधिकारियों की टी पार्टी का मामला सामने आया
Nainwa, Bundi | Feb 9, 2025 रामगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन प्रतिबंधीय क्षेत्र झरबंधा पर अधिकारियों द्वारा टी पार्टी करने का मामला सामने आया है जिसका वीडियो शनिवार रात को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार यह तैयारी चीफ वाइल्डलाइफ के बूंदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के दौरे के दौरान की गई थी। जहां उच्च अधिकारियों के आने से पहले वन विभाग के अधिकारियों ने फोटो खिंचवाए थे।