नैनवां: नैनवा नगर पालिका में शामिल करने के विरोध में खानपुरा टोपा गांव के लोगों का धरना दूसरे दिन भी उपखंड कार्यालय पर जारी रहा
Nainwa, Bundi | Feb 8, 2025 खानपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय व पंचायत के टोपा गांव को नैनवा नगर पालिका में शामिल करने के विरोध में दोनों गांव के लोगों ने शनिवार को दूसरे दिन भी उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया और दोनों गांव को शामिल करने के आदेश को निरस्त करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि दोनों गांव स्वतंत्र गांव है।अतः इन्हें नैनवा नगर पालिका में नहीं मिलाया जाए।