खेरागढ़: जगनेर में दलित परिवार की बारात रोकी गई, दूल्हे को घोड़ी से गिराकर की गई मारपीट
Kheragarh, Agra | Nov 27, 2026 थाना जगनेर क्षेत्र के गांव नगला वीरभान में बुधवार रात एक दलित परिवार की बारात रोककर मारपीट और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। पीड़ित सुरेंद्र के घर आगरा के प्रतापपुरा से बारात आई थी। रात करीब 9 बजे बारात चढ़ते समय गांव के कुछ दबंगों ने डीजे बंद करने को कहा। विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दीं और करीब 20-25 लोगों के साथ लाठी-डंडों से हमला कर दि