सबका दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गांव-गांव किया जनसंपर्क
स्वामी ब्रह्मानंद लोधी जी की जयंती के अवसर पर
4 दिसम्बर को जीआईसी मैदान पचकुईया आगरा में होगा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन
खेरागढ़। क्षेत्र के लालपुर, खानपुर और कुसियापुर गांव स्थित नर्मदा गार्डन में मंगलवार को सबका दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद लोधी पहुंचे। जहां उन्होंने महारानी वीरांगना अवंतीबाई लोधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामीणों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद लोधी का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमोद लोधी ने बताया कि सबका दल यूनाइटेड के तत्वावधान में स्वामी ब्रह्मानंद लोधी जी की जयंती के अवसर पर आगामी 4 दिसंबर को जीआईसी मैदान, पंचकुइयां, आगरा में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।
इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता मुनेश लोधी, महेश राजपूत, नारायण सिंह पूर्व अमीन, हरविलास, आकाश, शिव सिंह, भूरा, यादव सिंह, हीरा सिंह, राजेंद्र सिंह, राजेश, राहुल, रिंकू, सचिन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Kheragarh, Agra | Nov 25, 2026