Public App Logo
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन सम्पर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 17 अगस्त 2026 जिला अभियोजन स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक आयोजित आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में जिला अभियोजन स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई। बैठक में विभिन्न न्यायालयों में लंबित अभियोजन वादों की समीक्षा की गई। इस दौरान गंभीर एवं महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों, पॉक्सो अधिनियम, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों में अभियोजन की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा अभियोजन पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महत्वपूर्ण एवं गंभीर प्रकृति के मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करते हुए दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करें। साथ ही गवाहों की उपस्थिति, साक्ष्यों के संकलन एवं न्यायालय में समयबद्ध रूप से आवश्यक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। बैठक में लंबित मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं करने तथा संबंधित विभागों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना तथा गंभीर आपराधिक मामलों में दोषियों को सजा दिलाना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए अभियोजन एवं पुलिस पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिला अभियोजन पदाधिकारी बक्सर, जेल अधीक्षक बक्सर, लोक अभियोजक, अपर लोक अभियोजक, संबंधित अभियोजन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला जन सम्पर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers - Buxar News