Public App Logo
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 17 अगस्त 2026 विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान हेतु ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ एवं ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ की पहल बिहार सरकार, सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश के आलोक में बक्सर जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं अन्य समस्याओं/शिकायतों के प्रभावी समाधान हेतु ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ आयोजित किए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों की समस्याओं का निर्धारित समय-सीमा में समाधान करने तथा शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार हेतु विद्यार्थियों से सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। विद्यार्थियों की शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ का लोकार्पण आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों द्वारा किया गया। विद्यार्थी इस पोर्टल के माध्यम से अपनी शैक्षणिक समस्याओं एवं शिकायतों को दर्ज करने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था में सुधार के संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दे सकेंगे। पोर्टल पर संबंधित संस्थान/छात्रावास के वास्तविक विद्यार्थी ही पंजीकरण कर सकेंगे। पोर्टल पर विद्यार्थी कक्षा संचालन, शिक्षकों की समय पर उपस्थिति, परीक्षा, परीक्षा-फल, अनधिकृत शुल्क, कक्षा में विद्युत एवं बैठने की व्यवस्था, प्रयोगशाला, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, कोचिंग तथा अन्य शैक्षणिक एवं संस्थागत समस्याओं से संबंधित शिकायतें दर्ज कर सकेंगे। विद्यार्थियों से सक्रिय भागीदारी की अपील जिला प्रशासन, बक्सर द्वारा जिले के सभी विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ एवं ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का अधिकतम उपयोग करें। विद्यार्थी अपनी वास्तविक शैक्षणिक समस्याओं एवं सुझावों को उचित माध्यम से दर्ज करें, ताकि संबंधित विभाग/संस्थान द्वारा उन पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। यह पहल विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी, विद्यार्थी-केंद्रित एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers - Buxar News