खजनी: तहसीलदार खजनी की अध्यक्षता में खजनी थाने पर हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन, समाधान दिवस में आए कुली 11 मामले
जुलाई माह के अंतिम शनिवार को खजनी थाने पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस की अध्यक्षता तहसीलदार गोपाल कृष्ण तिवारी ने किया। दिवस प्रभारी के तौर पर थाना अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शुक्ला मौजुद रहे। समाधान दिवस में कुल 11 मामले आये। एक भी मामले का मौक़े पर समाधान नहीं किया गया। सभी मामलों के समाधान के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों ने टीम गठित किया।