बूंदी: महावीर कॉलोनी में चाकूबाजी की घटना में एक युवक गंभीर घायल, कोटा रेफर
Bundi, Bundi | Jun 8, 2024 बूंदी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के महावीर कॉलोनी में नाले के पास हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक गंभीर घायल हो गया।जिसे परिजन जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते कोटा रैफर कर दिया। युवक के सीने में चाकू से वार किया गया है।पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।