बूंदी: गौशालाओं में बूंदी नगर परिषद द्वारा होगी गौवंश की शिफ्टिंग
Bundi, Bundi | Jun 8, 2024 बूंदी शहर में गौवंश आवारा मवेशियों की समस्या तथा गौवंश संरक्षण के जिला कलेक्टर के निर्देश पर नगर परिषद द्वारा कार्यवाही शुरू कर दी गई है। आमजन की परेशानी के दृष्टिगत शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आवारा मवेशियों तथा गौवंश को विभिन्न गौशाला संचालकों की सहमति से गौशालाओं में शिफ्ट किया जाएगा।गौशालाओं में चारे, पानी और चिकित्सा की व्यवस्था संतोषजनक है।