बूंदी: राजस्व प्रकरणों का त्वरित गति से करें निस्तारण : जिला कलेक्टर
Bundi, Bundi | Jun 7, 2024 जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राजस्व न्यायालयों के प्रकरणों, लंबित राजस्व प्रकरणों के निस्तारण सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए,बैठक में जिला कलक्टर ने लंबित राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेकर इनके निस्तारण के लिए कहा।