बूंदी: डाबी के लम्बाखोह में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दो लोगों की मौत दो गम्भीर घायल
Bundi, Bundi | Jun 7, 2024 डाबी थाना क्षेत्र के लाम्बाखोह गांव में शुक्रवार को रामदेव मंदिर के पास बैठकर बातें कर रहे चार लोगों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।जिसमें से दो की मौत हो गई तथा दो गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिए।परिजनों की रिपोर्ट पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने का मामला दर्ज कर जाँच शुरू की।