धरहरा: माताडीह पंचायत में लगा सहयोग शिविर, 100 आवेदनों में 91 का मौके पर हुआ निष्पादन,रोजगार के अभाव में पलायन का मुद्दा उठा,
धरहरा प्रखंड के माताडीह पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं और जनसमस्याओं से संबंधित कुल 100 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 91 आवेदनों का अधिकारियों ने मौके पर ही निष्पादन कर दिया, जबकि शेष नौ आवेदनों का 10 दिनों के भीतर निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया।