इटाढ़ी: सिपाही घाट पर गंगा स्वच्छता अभियान चला, युवाओं ने निर्मलता का संकल्प लिया
Itarhi, Buxar | Oct 2, 2026 गांधी जयंती के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत जिला गंगा समिति की ओर से सिपाही घाट पर व्यापक स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला गंगा समिति की अध्यक्ष सह डीएम साहिला ने की। अभियान में प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ युवाओं, स्वच्छता कर्मी, स्वास्थ्य कर्मियों, विद्यालयों के खेल शिक्षकों और रूद्रा गुरुकुल ने भाग लिया।