सिमडेगा: चौकीदार पद की नियुक्ति के लिए सिमडेगा कॉलेज में प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराने के लिए उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़
सिमडेगा में निकली चौकीदार पद की नियुक्ति हेतु गुरुवार को सिमडेगा कॉलेज में प्रमाण पत्र की सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी। मौके पर डीसीएलआर अरुणा कुमारी उपस्थिति रही। जहां पर उन्होंने बताया कि 104 पदों के लिए 3000 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है ,जिस पर सभी की प्रमाण पत्रों की बारीकी से जांच की जा रही है।