सिमडेगा: जोराम घाटी में बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति हुआ घायल
अंबापानी निवासी सुबोध टेटे नामक व्यक्ति 22 अगस्त की सुबह बाइक से जामपानी की तरफ जा रहा था। इसी क्रम में जोराम घाटी में उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे उसे कई जगह चोट लगी। घटना के बाद उसे एंबुलेंस के सहारे सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।