सिमडेगा: गिरजा टोली में वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की बिगड़ी हालत
गिरजा टोली निवासी विश्राम टोप्पो नामक व्यक्ति बुधवार की देर रात करीब 1 बजे बाहर बारिश होता देख, अपने मवेशियों को सुरक्षित जगह लाने के लिए बाहर निकाला था। इसी दौरान तेज वज्रपात हुई। जिसकी चपेट में आने से उसे जोरदार झटका लगा, और उसकी हालत बिगड़ने लगी। तब उसके परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।