सिमडेगा: कुलामारा में हाथी के हमले से पिता पुत्र हुए घायल
कुलामारा निवासी दामोदर प्रधान और उसका पुत्र संजीत बुधवार की देर रात सो रहे थे। इसी क्रम में देर रात गांव में एक जंगली हाथी घुसकर उत्पात मचाने लगा। तब दोनों पिता पुत्र सुरक्षित जगह जाकर छुप गए। इसी दौरान हाथी उनके घर के पास पहुंचा, और छुप कर बैठे दोनों पिता पुत्र को अपने सूंड से उठाकर पटक दिया है। जिससे दोनों घायल हो गए। घटना के उन्हे सदर अस्पताल लाया गया।