सिमडेगा: डांडपानी में वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हालत गंभीर
डांडपानी निवासी जूलिया समद नामक व्यक्ति बुधवार की रात घर पर सोया हुआ था। इसी क्रम में देर रात उसके घर के पास जोरदार वज्रपात हुआ। जिसकी चपेट में आने से जूलिया को जोरदार झटका लगा, और उसकी हालत बिगड़ने लगी। तब उसके परिजन उसे 22 अगस्त की अहले सुबह उसे सदर अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।