बाजार में देखा है ड्रैगन फ्रूट, पर देखा है उसका खूबसूरत फूल? ....
ड्रैगन फ्रूट का फूल बेहद खूबसूरत और बड़ा होता है, जो रात में खिलता है और इसे "Queen of the Night" भी कहा जाता है। सफेद रंग का यह फूल सिर्फ एक रात के लिए खिलता है और सुबह मुरझा जाता है। इसी फूल से बाद में फल बनता है।
*कैसे होती है खेती:*
इसकी खेती कैक्टस प्रजाति के पौधे से होती है। इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती और यह कम उपजाऊ जमीन में भी हो जाती है। खंभे और रिंग के सहारे इसकी बेल को ऊपर चढ़ाया जाता है। एक बार पौधा लगाने के बाद यह 15-20 साल तक फल देता है। मिर्जापुर की जलवायु भी इसके लिए अनुकूल मानी जा रही है और किसान अब इसकी खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
#DragonFruit #DragonFruitFlower #OrganicFarming #KhetiBadi #MirzapurNews #TodayMirzapur