चील्ह में बंद मिले आंगनबाड़ी केंद्र - CDPO की बड़ी कार्रवाई, 2 कार्यकत्री और 2 सहायिका को नोटिस
मीरजापुर।कोन ब्लॉक में बाल विकास परियोजना अधिकारी कोन द्वारा लगातार बंद मिल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों पर सख्त कार्रवाई की गई है।
औचक निरीक्षण में सारीपट्टी-4 और चिन्दलिख-1 केंद्र पर ताला बंद पाया गया। दोनों केंद्रों की कार्यकत्री और सहायिका बिना अवकाश लिए अनुपस्थित मिलीं। ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र महीने में कभी-कभी ही खुलते हैं, सिर्फ THR वितरण के दिन ही कार्यकत्री आती हैं।
इस पर CDPO कोन ज्योतिमा सिंह ने 4 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
#MirzapurNews #ChilhNews #AnganwadiKendra #CDPOAction #KonBlock #TodayMirzapur