धर्मदेवा में रामलीला का भव्य मंचन - परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने बांधा समां, सीता विवाह पर जय श्री सीताराम से गूंजा पंडाल
मिर्जापुर।पहाड़ी ब्लॉक के धर्मदेवा गांव में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला में शनिवार की शाम परशुराम-लक्ष्मण संवाद तथा सीता विवाह का भव्य मंचन किया गया।
कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। परशुराम और लक्ष्मण के बीच तीखे संवाद ने रोमांच भर दिया, तो सीता विवाह के प्रसंग ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान पूरा पंडाल जय श्री सीताराम के जयकारों से गूंज उठा।
मंचन में श्रीराम की भूमिका में उत्कर्ष मिश्रा, लक्ष्मण में हरिशंकर, राजा जनक में रामानंद मिश्रा, परशुराम में पीतांबर मिश्रा, दशरथ में आदर्श मिश्रा और विश्वामित्र की भूमिका में समिति अध्यक्ष श्यामाकांत द्विवेदी रहे। संगीत में व्यास हेमंत मिश्रा और नालवादक विजय विश्वकर्मा ने समां बांधा।
#DharamdevaRamlila #ParshuramLakshmanSamvad #SitaVivah #PahadiBlock #MirzapurNews #TodayMirzapur