जमुई: निमारंग में 07 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, साईबर DSP ने दी जानकारी
Jamui, Jamui | Sep 5, 2026 जमुई थाना क्षेत्र के निमारंग में सात वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या करने मामले में पुलिस ने एक सप्ताह बाद दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से कड़ी पूछताछ के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर शनिवार की देर शाम 7:00 बजे के बाद कोर्ट में पेशी कर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई मोबाइल लोकेशन, तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर की गई है।