लालगंज: बरी गांव में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल, चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को किया रेफर
हलिया के बरी गांव में स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के पास मंगलवार करीब 11:00 दिन दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भेजवाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हलिया कस्बा निवासी पवन तिवारी को रेफर कर दिया।