हलसी: हलसी थाना क्षेत्र के पश्चिम गिद्धा गांव के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, 2 अन्य घायल
हलसी थाना क्षेत्र के पश्चिम गिद्धा में शनिवार अपराह्न 3:30 बजे बाइक की मवेशी से टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई.पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान जमुई जिला के सिकंदरा थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव के रहने वाले संजय महतो का 25 वर्षीय पुत्र रविकांत कुमार के रूप में हुई. इसी गांव के बाइक सवार लालजीत कुमार एवं नीरज कुमार जख्मी हो गए.