#बलरामपुर! मां पाटेश्वरी मंदिर मेले की सुरक्षा पर एसपी की पैनी नजर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा...
कंट्रोल रूम से पार्किंग तक किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए दिए निर्देश...
#बलरामपुर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर तुलसीपुर स्थित आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में आयोजित मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने मेला परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने मेला कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, पुलिस सहायता केंद्र, मंदिर परिसर, गौशाला, बैरियर और पार्किंग स्थलों सहित आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रवेश व निकास मार्गों, बैरिकेडिंग तथा आवागमन की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
एसपी ने मेला प्रभारी और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और पूरे मेला क्षेत्र में सतर्क निगरानी बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन की सुविधा सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान मेला प्रभारी सहित संबंधित अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
#balrampur #balrampurpolice