बड़े हर्ष का विषय है योगीराज महाप्रभु परम संत श्री हंस जी महाराज की 126वीं जयंती 13 नवंबर 2026 को पंचायत भवन यमुनानगर के पीछे मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा यमुनानगर (हरियाणा)में बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। जिसमें प्रख्यात अध्यात्म वादी, समय के महापुरुष सद्गुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के वरिष्ठ महात्मा सत्यबोधानंद जी, महात्मा सिंधु बाई जी, महात्मा मेघा बाई जी, बहन सपना जी के अध्यात्म पर सारगर्भित सत्संग प्रवचन होंगे। श्री हंस जयंती के उपलक्ष्य में जरूरतमंद व्यक्तियों को, माता बहनों को जर्सीयां वितरित की जाएंगी। समय पर पहुंचकर सत्संग से लाभ प्राप्त करें और महाप्रसाद का आनंद ले। अपने मानव तन को कृतार्थ करें।