नन्ही नजरों से, नए भारत का नज़ारा…😍 🎨 नारायणपुर बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25वर्षों की अविराम राष्ट्रसेवा और समर्पण को समर्पित #सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत आयोजित 'मेरे सपनों का भारत #सेवा_चित्र ' प्रदर्शनी में शामिल हुआ।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा अपने सपनों के भारत की कल्पना को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया। प्रदर्शनी में इन सुंदर एवं रचनात्मक चित्रों का अवलोकन किया तथा प्रत्येक चित्र के पीछे छिपे भाव, विचार और सपनों को बच्चों के अपने शब्दों में जानने का प्रयास किया।
आप सभी रचनात्मक कल्पना एवं प्रतिभा से भरे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित बोर्ड के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम जी, जिला पंचायत नारायणपुर के अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम जी, जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन जी सहित जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारीगण, जिला प्रशासन के अधिकारीगण एवं अध्यापकगण उपस्थित रहें।
#MyBharat2047 #Narayanpur
Kondagaon, Chhattisgarh | Sep 19, 2026