भारत पर्व 2026 में राष्ट्रीय मंच पर दिखी बदलते बस्तर की तस्वीर
गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित ‘भारत पर्व 2026’ में कोण्डागांव के ग्राम बींजे, धनोरा के 75 कलाकारों ने लोकनृत्य और नाट्य मंचन के जरिए बस्तर की समृद्ध संस्कृति और विकास की नई तस्वीर प्रस्तुत की।
प्रस्तुति में ‘नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजास’ तक के सफर को जीवंत किया गया। मांदरी लोकनृत्य और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप ने दर्शकों का मन मोह लिया।
बस्तर की संस्कृति, कला और बदलते स्वरूप की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर!
#BharatParv2026 #Bastar #Kondagaon #Chhattisgarh #TribalCulture