सुल्तानपुर: सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बिजली कटौती सहित कई अन्य समस्याओं को लेकर तिकोनिया पार्क में किया प्रदर्शन
अंधाधुंध बिजली कटौती के खिलाफ आज सुलतानपुर विधानसभा के पूर्व सपा विधायक व मौजूदा राष्ट्रीय प्रवक्ता अनूप संडा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के तिकोनिया पार्क पर एक विशाल धरना आयोजन किया। इस दौरान अनूप संडा ने कहा पूरे जनपद की जनता बिजली की कटौती और बिजली विभाग की अव्यवस्था से त्राहि त्राहि कर रही है।