सुल्तानपुर: मनियारी निवासी पीड़ित को नहीं मिला पट्टे की जमीन पर कब्ज़ा, 14850 रूपये जमा किया है शुल्क
मनियारी अलीगंज निवासी पवन कुमार को राजस्व किनारे जमीन का पट्टा दिया। 20 फ़रवरी 2020 को उससे 14850 रूपये शुल्क जमा कराया। फिर गाटा संख्या 360 पर उसे भूमि आवंटित कर दी गई। आवंटित जमीन पर पवन पहुंचा तो उसे अपने साथ हुए धोखे का ज्ञान हुआ। राजस्व कर्मियों ने उसे चौतरफा अवरुद्ध जमीन को आवंटित किया। इसकी शिकायत उसने डीएम समेत जिले के अधिकारियों से न्याय नहीं मिला।