सुल्तानपुर: विधायक नगर में रामचैत मोची ने कहा- राहुल गांधी की सिली चप्पल के मिल रहे ₹10 लाख
विधायक नगर चौराहे पर जिस रामचैत मोची की दुकान पर राहुल गांधी ने चप्पल सिली थी उसकी क़ीमत अब बढ़ गई है। प्रतापगढ़ के एक व्यक्ति ने रामचैत को फोन करके चप्पल की क़ीमत दस लाख देने की बात कही है। हालांकि रामचैत ने चप्पल बेचने से मना किया है। उनका कहना है कि वे उस चप्पल को शो पीस में रखेंगे।